29/09/2026
"हाथरस में भीषण सड़क हादसा... ट्रक और मैक्स पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, टक्कर के बाद मैक्स बनी आग का गोला! आगरा रोड पर मची अफरा-तफरी, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू!"
हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में आगरा रोड पर ट्रक और मैक्स पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर के बाद मैक्स पिकअप में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग की लपटों से घिर गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे के कारण आगरा रोड पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों को आगे निकलवाया।
फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के कारणों और नुकसान की पूरी जानकारी पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट होगी।
"जोरदार टक्कर... धू-धू कर जलती मैक्स और सड़क पर लगा लंबा जाम! हादसे के बाद पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा।"
#हाथरस #सादाबाद #सड़कहादसा #ट्रक #आगे